देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

जिला कारागार का औचक निरीक्षण : बंदियों की समस्याएं सुनीं

देवरिया | 10-Mar-2026 05:53 PM | 548 |
देवरिया
बंदियों की समस्याएं सुनीं


देवरिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलजा मिश्रा ने मंगलवार को जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों को मानक के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण कर बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए कारागार अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ऐसे बंदियों के मामलों पर भी ध्यान दिया गया जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है, लेकिन जमानतदार के अभाव में वे अभी भी जेल में निरुद्ध हैं। इस संबंध में अधीक्षक जिला कारागार को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
सचिव ने वृद्ध, असाध्य रूप से बीमार बंदियों तथा महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक आशीष रंजन, कारापाल राजकुमार वर्मा तथा अन्य जेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.