देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

जनगणना-2027: 7 से 21 मई तक स्वगणना : 22 मई से घर-घर सर्वे शुरू

देवरिया | 25-Apr-2026 03:04 PM | 548 |
देवरिया
22 मई से घर-घर सर्वे शुरू

जनगणना-2027: 7 से 21 मई तक स्वगणना, 22 मई से घर-घर सर्वे शुरू
देवरिया, 25 अप्रैल। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में 7 मई से 21 मई तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर सर्वेक्षण (मकान सूचीकरण) का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
स्वगणना के दौरान नागरिक ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं अपने एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। अधिक से अधिक सहभागिता के लिए जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क अभियान, विद्यालयों व महाविद्यालयों में कार्यक्रम तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
स्वगणना के उपरांत 22 मई से गणनाकर्मी घर-घर जाकर मकानों का विवरण एकत्र करेंगे। अभियान की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जाएगी, जिससे कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो सके।
प्रशासन द्वारा सभी विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के साथ पोस्टर, बैनर व पंपलेट का उपयोग किया जाएगा।
जनगणना प्रशिक्षण को लेकर संबंधित कर्मियों से जिम्मेदारीपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.