देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

जनता दर्शन की शिकायत पर डीएम की त्वरित कार्रवाई : गांव पहुंचकर कराया निरीक्षण

देवरिया | 20-Jul-2026 03:41 PM | 548 |
देवरिया
गांव पहुंचकर कराया निरीक्षण

जनता दर्शन की शिकायत पर डीएम की त्वरित कार्रवाई, गांव पहुंचकर कराया निरीक्षण
देवरिया। सदर तहसील के ग्राम कुसुमौनी में जलभराव की समस्या को लेकर जनता दर्शन में पहुंची शिकायत पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तत्काल संज्ञान लिया। रविवार को उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि साइफन चोक होने और बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से खेतों में जलभराव है। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों को सभी संभावित विकल्पों का सर्वे कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को खारी नाले की तत्काल सफाई कराने और जलभराव का पानी छोटी गंडक नदी तक पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा। वहीं, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिकारियों को सड़क निर्माण के दौरान अवरुद्ध नालों और चोक साइफनों की सफाई कर जल निकासी सुचारु कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वर्तमान समस्या के त्वरित समाधान के लिए जलभराव का पानी नहर में पहुंचाने की व्यवस्था करने को भी कहा, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
डीएम की पहल के बाद जल निकासी का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.