देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी, नहरों से छेड़छाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया | 27-Jun-2026 02:05 PM | 548 |
देवरिया
डीएम

जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी, नहरों से छेड़छाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

समान रूप से नहरों के पानी के वितरण में किसान करें सहयोग, टेल तक पानी पहुंचाने पर प्रशासन का जोर
देवरिया, 
जनपद में नहरों की अवैध कटिंग, मिट्टी का बांध बनाकर पानी रोकने तथा रेगुलेटर और फाटकों से छेड़छाड़ कर अनधिकृत सिंचाई किए जाने के मामलों को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पुलिस को नियमित पेट्रोलिंग और सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा की कमी और सूखे जैसी परिस्थितियों में सभी किसानों को समान रूप से सिंचाई का लाभ मिलना जरूरी है। इसके लिए प्रशासन के साथ किसानों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नहर के पानी का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि पानी अंतिम छोर (टेल) तक पहुंच सके और किसी भी किसान को सिंचाई में परेशानी न हो।
डीएम ने किसानों और आमजन से अपील की कि नहरों को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं तथा अवैध कटिंग, मिट्टी का बांध बनाने और रेगुलेटर या फाटकों से छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जल एक साझा और अमूल्य संसाधन है। इसकी प्रत्येक बूंद का संरक्षण आवश्यक है, ताकि उपलब्ध सीमित जल संसाधनों का पारदर्शी और समान वितरण सुनिश्चित किया जा सके तथा नहरों में अंतिम छोर तक निर्बाध जल प्रवाह बना रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नहरों से छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.