बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
देवरिया न्यूज़

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार दो तमंचे व कारतूस बरामद

दो तमंचे व कारतूस बरामद
deoria-news

देवरिया में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद
देवरिया। लार थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में लार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमसड़ा गांव के पास एक नवनिर्मित मकान से शौर्य यादव (19), निवासी मठ अमौना थाना लार, शिवम यादव (22), निवासी भागलपुर थाना मईल तथा अमित यादव (19), निवासी आदर्शनगर पिंडी थाना लार को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान शौर्य यादव के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से एक खोखा कारतूस भी मिला। वहीं शिवम यादव के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि आपसी रंजिश और विरोध के चलते उन्होंने योजना बनाकर प्रकाश यादव को गोली मारी थी। उल्लेखनीय है कि छह जुलाई को ऑलमाइटी मेमोरियल स्कूल, पिंडी के पास प्रकाश यादव को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के मामले में लार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अवैध असलहों की बरामदगी के आधार पर शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ