देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार : बिहार बॉर्डर से दबोचा गया, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर

देवरिया | 23-Apr-2026 03:35 PM | 548 |
देवरिया
बिहार बॉर्डर से दबोचा गया, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, बिहार बॉर्डर से दबोचा गया, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर
देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बघौचघाट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त शैलेष यादव उर्फ टाइगर उम्र करीब 27 वर्ष को बिहार बॉर्डर के पास विशुनपुरा सबयां क्षेत्र से गुरुवार सुबह करीब 4:40 बजे गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया
गौरतलब है कि 17 जनवरी 2026 को बघौचघाट थाना क्षेत्र के धूस इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हुई थी जिसमें हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था इस मामले में पहले ही नामजद अभियुक्त भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी और प्रकाश में आए अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है
गिरफ्तार अभियुक्त शैलेष यादव का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है उसके खिलाफ हत्या के प्रयास लूट धोखाधड़ी मारपीट अपहरण और पॉक्सो एक्ट समेत कुल 11 गंभीर मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं जो उसकी अपराध जगत में सक्रियता को दर्शाते हैं पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी हेड कांस्टेबल ऐनुलहक अंसारी कांस्टेबल गुड्डू कुमार और रतन कुमार बिंद की अहम भूमिका रही
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है अधिकारियों ने साफ कहा है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.