शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार
deoria-news

देवरिया में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
देवरिया, 28 अप्रैल। जनपद के थाना लार क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना लार में दर्ज मुकदमा संख्या 94/2026 से संबंधित आरोपी गुड्डू प्रसाद (20) निवासी डुमरी को सोमवार को हाइड्रिल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर बीएनएस की धाराओं 109(1), 191(2) व 191(3) के तहत मामला दर्ज है।
घटना 6 अप्रैल 2026 की शाम की है, जब वादिनी स्नेहा देवी के पति दो अन्य लोगों के साथ ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में अगले दिन थाना लार में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही चार अन्य नामजद आरोपियों—चन्दन, शनि, डेविड और विक्रांत—को अलग-अलग तिथियों में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य आरोपी गुड्डू प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव सहित थाना लार की पुलिस टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज