हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
भटनी। भारतीय जनता पार्टी भटनी मंडल के तत्वावधान में रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के खोरोबारी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, रितु शाही, सचिन शाही, दीपू जी, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, सतव्रत मिश्रा, अध्यक्ष मुन्ना, विजय गुप्ता, मुन्ना राय, रामावतार कुशवाहा, विनोद दीक्षित, प्रतीक मिश्रा, अजीत सिंह, हितेंद्र तिवारी, सनिवेश राय, भोला गुप्ता, कृष्ण दत्त मिश्रा, अरुण जायसवाल, लोकेश राय, सुनील राय, विपिन राय, मोहन गुप्ता, डॉ. मनिंदर राय, विसंबर नाथ, रोशन जमीर, रियाज अहमद, बबलू राय, प्रधानाचार्य पटेल, दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र राय, ज्ञानेश्वर मणि, विपिन पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। लोगों से अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई।