शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

हत्या कांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, मृतक का मोबाइल बरामद

गिरफ्तार, मृतक का मोबाइल बरामद
deoria-news

देवरिया में हत्या कांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, मृतक का मोबाइल बरामद
देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 पुरुष और 1 महिला सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की रात बैतालपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान पप्पू यादव (निवासी—सोपारी बुजुर्ग) के रूप में की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक के पिता की तहरीर पर थाना गौरीबाजार में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें 6 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत 15 अप्रैल 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। इनमें नवनाथ गोड़ और उनकी पत्नी मालती को पाण्डेय भिस्वा गांव के पास से, जबकि आनंद कुमार उर्फ कुमकुम और रामसकल यादव को चीनी मिल के खंडहर परिसर से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में:
नवनाथ गोड़ (52 वर्ष)
आनंद कुमार उर्फ कुमकुम (22 वर्ष)
रामसकल यादव (50 वर्ष)
मालती (50 वर्ष)
शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना गौरीबाजार पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज