देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

विकास भवन में सीडीओ का छापा : दर्जनों कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के आदेश

देवरिया | 16-Apr-2026 06:04 PM | 548 |
देवरिया
दर्जनों कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के आदेश

विकास भवन में सीडीओ का छापा: दर्जनों कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के आदेशदेवरिया, 16 अप्रैल।जिले के विकास भवन में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण कर दिया। सुबह करीब 10:10 बजे शुरू हुए इस निरीक्षण में कई विभागों की पोल खुल गई—बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए।

सीडीओ ने विभिन्न अनुभागों की उपस्थिति पंजिकाओं की गहन जांच की, जिसमें श्रम रोजगार, मत्स्य, सहकारिता, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण, कृषि, पंचायत राज सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ कार्यालयों में तो हालात ऐसे रहे कि जिम्मेदार अधिकारी तक अपनी कुर्सियों से गायब थे।

निरीक्षण के दौरान श्रम रोजगार कार्यालय, मत्स्य विभाग और सहकारिता कार्यालय में कई अधिकारी गैरहाजिर मिले। वहीं लघु सिंचाई और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में भी कर्मचारियों की अनुपस्थिति ने कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। जिला कृषि कार्यालय और पंचायत राज विभाग में भी बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन/मानदेय तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से विकास भवन में दिनभर चर्चा का माहौल रहा और कर्मचारियों में खासी हलचल देखी गई।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.