खराब मौसम के चलते किसानों की मुश्किलें बढ गयी : आंधी-तूफान के कारण खेतों में खड़ी फसलों की कटाई का काम पूरी तरह से प्रभावित
देवरिया (उत्तर प्रदेश) में खराब मौसम के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण खेतों में खड़ी फसलों की कटाई का काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। गेहूं और अन्य रबी फसलें कटाई के लिए तैयार थीं, लेकिन बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे मशीनों और मजदूरों का काम रुक गया है। कई जगहों पर फसल गिर गई है, जिससे नुकसान की आशंका और बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा और उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है। पहले से ही बढ़ती लागत और कम दामों से जूझ रहे किसान अब प्राकृतिक मार से परेशान हैं।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़