देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

रुद्रपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित : डीएम दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं, 55 में से 16 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया | 07-Mar-2026 05:45 PM | 548 |
देवरिया
डीएम दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं, 55 में से 16 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी रुद्रपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
डीएम दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं, 55 में से 16 मामलों का मौके पर निस्तारण
देवरिया, 07 मार्च। शनिवार को रुद्रपुर तहसील परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 23, पुलिस विभाग की 08, विकास विभाग की 06 तथा अन्य विभागों की 14 शिकायतें शामिल रहीं। इसके अलावा एक राशन कार्ड, एक खतौनी दुरुस्तीकरण और दो दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण भी प्राप्त हुए।
समाधान दिवस के दौरान एक पात्र लाभार्थी को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, एक लाभार्थी की खतौनी का दुरुस्तीकरण कराया गया तथा दो लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.