देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया: बैंक ऑफ बड़ौदा की : नई शाखा का भव्य उद्घाटन

देवरिया | 05-Apr-2026 10:54 AM | 548 |
देवरिया
नई शाखा का भव्य उद्घाटन

देवरिया: बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का भव्य उद्घाटन देवरिया,: जनपद के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

उद्घाटन समारोह में वाराणसी अंचल के महाप्रबंधक मिथलेश कुमार, गोरखपुर क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक सचिन वर्मा, तथा गोरखपुर के उप क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में नई शाखा के शाखा प्रमुख शिव कुमार, देवरिया शाखा के मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी पंकज मिश्रा, सुरेंद्र थालोद, संतोष पाठक, उन्मेश अग्रवाल, प्रवीन चौरसिया, सूर्या यादव, दुर्गेश कुमार, शिव शंकर, अरविन्द चौरसिया एवं गीतांजय पाठक सहित अनेक सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।

नई शाखा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं—जैसे डिजिटल बैंकिंग, लोन सुविधा और तेज़ लेनदेन—का लाभ आसानी से मिल सकेगा। साथ ही, इससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शाखा प्रमुख शिव कुमार ने कहा कि बैंक ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.