देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया में CBSE 10वीं का धमाका: नेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट : तिलक-मिठाई के साथ हुआ जोरदार स्वागत"

देवरिया | 15-Apr-2026 07:37 PM | 548 |
देवरिया
तिलक-मिठाई के साथ हुआ जोरदार स्वागत"

देवरिया में उस समय जश्न का माहौल बन गया जब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा hर के नेशनल पब्लिक स्कूल देवरिया ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी।
रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशियों से गूंज उठा। सफल छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। अंश राय ने 97% अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, वहीं तान्या राव (94%), आदित्य तिवारी (93.4%), अंकुश राव (93.2%), दामिनी प्रताप (93.1%), अंश कुमार यादव (93%), अनुष्का यादव (92.5%) सहित कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मृदुला सिंह बघेल ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प से ही सफलता का यह मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय में आयोजित इस खुशी के अवसर पर अभिभावकों की आंखों में गर्व और बच्चों के चेहरों पर सफलता की चमक साफ झलक रही थी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
 

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.