देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया में रेलवे पुलिस से अभद्रता : करने वाला युवक गिरफ्तार

देवरिया | 08-Jul-2026 10:05 AM | 548 |
देवरिया
करने वाला युवक गिरफ्तार

देवरिया में रेलवे पुलिस से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार
देवरिया। जीआरपी थाना देवरिया पुलिस ने एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भुजौली कॉलोनी, कोतवाली देवरिया निवासी 24 वर्षीय आरिफ पुत्र कमाल खां के रूप में हुई है।
जीआरपी के अनुसार, 6 जुलाई को ट्रेन संख्या 19602 में एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया था। मामले की जांच के बाद मंगलवार को रेलवे स्टेशन देवरिया सदर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना देवरिया में बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 जुलाई को ट्रेन में कोच अटेंडेंट से उसका विवाद हुआ था। इसी दौरान पहुंचे एस्कॉर्ट पुलिसकर्मियों से भी उसकी कहासुनी हो गई। बाद में रेलवे स्टेशन देवरिया आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जीआरपी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सरोज सिंह, आरक्षी अरविंद यादव और आरक्षी रंजीत यादव शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.