देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

14.-15 वर्ष की किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन की एक डोज : देवरिया में प्रदेश व्यापी सर्वाइकल कैसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

देवरिया | 28-Feb-2026 04:22 PM | 548 |
देवरिया
देवरिया में प्रदेश व्यापी सर्वाइकल कैसर  टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवार  14–15 वर्ष की किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन की एक डोज
देवरिया में प्रदेशव्यापी सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ
देवरिया, 28 फरवरी 2026।
सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ से अभियान का शुभारम्भ किया।
देवरिया में कार्यक्रम का आयोजन महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज के सभागार में सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ रजनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के तहत 14–15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की एक सिंगल डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में कारगर है और शीघ्र ही सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। टीकाकरण के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी।
सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो कुल मामलों का लगभग 22.86 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि गर्भाशय कैंसर के नए मामलों एवं मृत्यु दर में वृद्धि चिंताजनक है, लेकिन एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से इस कैंसर की रोकथाम संभव है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार 14 वर्ष की सभी किशोरियों को गार्डासिल-4 टीके की एक खुराक दी जाएगी। यह टीका आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेजों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। प्रारंभिक तीन माह तक प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा, उसके बाद नियमित टीकाकरण दिवसों में भी यह सुविधा जारी रहेगी।
प्राचार्या डॉ रजनी ने बताया कि यह अभियान सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है और इससे प्रदेश की किशोरियों को भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी, डॉ आरपी यादव, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.