शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
देवरिया न्यूज़

देवरिया में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता घबराने की जरूरत नहीं: डीएम

घबराने की जरूरत नहीं: डीएम
deoria-news


देवरिया, 25 मार्च। जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
जिलाधिकारी के अनुसार, जनपद में पेट्रोल की दैनिक खपत लगभग 263 किलोलीटर है, जबकि वर्तमान में विभिन्न डिपो में 1543 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जो कई दिनों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इसी प्रकार, डीजल की दैनिक मांग लगभग 435 किलोलीटर है और जिले में 1960 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है।
उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है तथा डिपो से पेट्रोल पंपों तक ईंधन की आवक निरंतर बनी हुई है। किसी भी स्तर पर आपूर्ति बाधित नहीं है और प्रशासन इस पूरी व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहा है।
डीएम ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि घबराहट में अतिरिक्त भंडारण करने से कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
साथ ही, सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
जिलाधिकारी ने दोहराया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनहित में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*