सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए युवाओं को किया प्रेरित : प्रत्येक वार्ड व ग्राम पंचायत में युवा मंडल गठन की तैयारी
लार देवरिया जनपद में युवा मंडल विकास अभियान को लेकर बुधवार को आयोजित बैठक कार्यक्रम में युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे युवक-युवतियों ने न केवल कार्यक्रम में भागीदारी की, बल्कि नगर व गांव-गांव सामाजिक बदलाव की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प भी लिया। विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा केवल अपने भविष्य तक सीमित न रहे, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तहत चलाया जा रहा यह अभियान युवाओं को एक संगठित मंच प्रदान कर रहा है, जहां से वे सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। युवाओं को स्वच्छता अभियान, खेलकूद गतिविधियां, नेतृत्व विकास, सामुदायिक सहभागिता और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। विकास खरवार ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्डों व ग्राम पंचायतों व में युवा मंडलों का गठन कर उन्हें नियमित रूप से सक्रिय किया जाएगा, जिससे गांवों व नगर में विकास कार्यों को नई गति मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कई युवाओं ने गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को संगठित करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। शिक्षक संदीप यादव ने कहा कि यदि युवा संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करें, तो गांवों की तस्वीर बदल सकती है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़