देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

जिला कारागार में विधिक जागरूकता : शिविर का आयोजन, व्यवस्थाओं का निरीक्षण

देवरिया | 20-Mar-2026 09:20 AM | 548 |
देवरिया
शिविर का आयोजन, व्यवस्थाओं का निरीक्षण


देवरिया,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा जिला कारागार में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जेल में निरुद्ध बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के उपरांत बंदियों की रिहाई से संबंधित प्रकरणों के दृष्टिगत जिला कारागार का निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा कारागार प्रशासन को मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया तथा बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु कारागार अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक आशीष रंजन, कारापाल राजकुमार वर्मा, एल.ए.डी.सी. एस.एस. तथा अन्य जेल वार्डन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.