शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
देवरिया न्यूज़

गौरीबाजार पुलिस ने गुजरात से दो अपहृत किशोरियों को सकुशल किया बरामद

किशोरियों को सकुशल किया बरामद
deoria-news


देवरिया।गौरीबाजार जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत बालिकाओं की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो अपहृत किशोरियों को गुजरात राज्य के सूरत जनपद के डिंडौली थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को थाना गौरीबाजार में एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की लड़की 3 मार्च को होली के त्योहार पर उसके घर आई थी। 5 मार्च की सुबह करीब 5 बजे उसकी दोनों लड़कियां घर से किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गईं। इस सूचना के आधार पर थाना गौरीबाजार में मुकदमा संख्या 85/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक संध्या यादव द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान सर्विलांस और सीडीआर की मदद से पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रेस करते हुए दोनों किशोरियों को सूरत के डिंडौली थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
महिला उपनिरीक्षक संध्या यादव, थाना गौरीबाजार
हेड कांस्टेबल राहुल यादव, थाना गौरीबाजार
कांस्टेबल अभिषेक यादव, थाना गौरीबाजार
महिला कांस्टेबल मीना यादव, थाना गौरीबाजार

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*