: भटनी में सनसनी—पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
भटनी(देवरिय ). भटन के बाईपास रोड स्थित जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान सूरज राजभर, निवासी ग्राम रामपुर खुरहुरिया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़