देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी. शिव मंदिर की दान पेटी पर चोरों का हाथ साफ, CCTV में कैद हुई करतूत
देवरिया के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बछऊर गांव की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश
देवरिया, 6 मार्च।
जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बछऊर गांव स्थित शिव मंदिर में चोरों ने दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। देर रात हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि चोरों की पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और वहां रखी दान पेटी को उठाकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो दान पेटी गायब देख हैरान रह गए। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़