देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया ब्यूरो देवरिया में होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क : संवेदनशील स्थलों का किया गया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक उपजिला अधिकारी के द्वारा

देवरिया | 27-Feb-2026 09:28 AM | 548 |
देवरिया
संवेदनशील स्थलों का किया गया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक उपजिला अधिकारी के द्वारा

( देवरिया ब्यूरो युगेश तिवार ) देवरिया में होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील स्थलों का किया गया निरीक्षण
देवरिया जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  प्रेम नारायण सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)  आनन्द कुमार पाण्डेय ने थाना रुद्रपुर क्षेत्र के संवेदनशील होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  हरिराम यादव, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर श्री हरिशंकर लाल तथा प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर  कल्याण सिंह सागर मय पुलिस टीम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन जायजा लिया।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि होलिका दहन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजक तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। साथ ही अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण उपरांत अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने रुद्रपुर कस्बे में पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की तथा आमजन से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
प्रशासन एवं पुलिस विभाग जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है और त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.