देवरिया (गौरीबज़ार) लबकनी - छठ पर्व की सुबह सबकुछ जलकर खाक : Deoria news in Hindi-देवरिया (गौरीबज़ार) लबकनी
देवरिया समाचार: छठ पर्व की सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक
देवरिया जनपद के गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम लबकनी में छठ पर्व की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोर लगभग 3:30 बजे गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने से घर में रखा सारा सामान, कपड़े, अनाज और कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। हादसा इतना भीषण था कि परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पीड़ित परिवार का आर्थिक नुकसान हजारों रुपये का बताया जा रहा है।देवरिया समाचार:
छठ पर्व की सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक
देवरिया जनपद के गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम लबकनी में छठ पर्व की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोर लगभग 3:30 बजे गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने से घर में रखा सारा सामान, कपड़े, अनाज और कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। हादसा इतना भीषण था कि परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पीड़ित परिवार का आर्थिक नुकसान हजारों रुपये का बताया जा रहा है।इस मौके पर समाजसेवी राणा प्रशांत सिंह एवं ग्राम लबकनी के प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से की है कि पीड़ित परिवार को राहत सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि वे फिर से अपने जीवन को सामान्य कर सकें।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़