देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

भ्रष्टाचार से भेंट चढ़ा विधायक निधि से बना सीसी रोड : गांव की जनता ने जताई विरोध

देवरिया | 26-Feb-2026 11:00 AM | 548 |
देवरिया
गांव की जनता ने जताई विरोध

न्यूज ब्यूरो: देवरिया युगेश तिवार  |  
देवरिया जिले के पथरदेवा विकासखंड स्थित कौलाचक ग्राम पंचायत में विधायक निधि से निर्मित 300 मीटर लंबी आरसीसी (सीसी) सड़क तीन साल के भीतर ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के बीचों-बीच गहरी दरारें पड़ गई हैं और कई स्थानों पर कंक्रीट उखड़ चुका है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह सड़क वर्ष 2022–23 में विधायक निधि के तहत छोटे वाले टोले से पिच सड़क से लेकर सुभाष सिंह के खेत तक बनाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क में दरारें दिखने लगी थीं और धीरे-धीरे स्थिति बदतर होती गई।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति की सूचना संबंधित ठेकेदार दिनेश दुबे को दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बावजूद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से अब तक न तो जांच की गई है और न ही मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।
गांव के लोगों में इसको लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए तथा भविष्य में संबंधित ठेकेदार को गांव में कोई भी निर्माण कार्य न दिया जाए।
इस मामले को लेकर रामानंद सिंह, योगेंद्र सिंह, व्यास प्रजापति, विश्वनाथ सिंह, रामप्यारे, रामनरेश, बलिस्टर, छेदी, गुड्डू शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.