देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

Latest Bhatni(Deoria) News : भटनी में बिजली केबल व राशन वितरण केंद्र की समस्या को : लेकर सभासद ने डीएम से लगाई गुहार

देवरिया | 15-Jul-2026 02:59 PM | 548 |
देवरिया
लेकर सभासद ने डीएम से लगाई गुहार

भटनी में बिजली केबल व राशन वितरण केंद्र की समस्या को लेकर सभासद ने डीएम से लगाई गुहार
भटनी (देवरिया)। आदर्श नगर पंचायत भटनी के वार्ड संख्या-10 की सभासद जुली देवी ने जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर वार्ड में अधूरे बिजली केबल कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा राशन वितरण केंद्र को वार्ड के समीप संचालित कराने की मांग की है।
सभासद ने बताया कि नगर पंचायत के कुछ वार्डों में भूमिगत बिजली केबल बिछाई जा चुकी है, लेकिन वार्ड संख्या-10 सहित कई क्षेत्रों में अब भी पुराने जर्जर तार लगे हैं। आए दिन तार टूटने और फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि खुले बिजली के तारों से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। ऐसे में पूरे वार्ड में जल्द से जल्द केबल बिछाई जानी चाहिए।
दूसरे प्रार्थना-पत्र में सभासद ने राशन वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वार्ड के लाभार्थियों को करीब दो किलोमीटर दूर जाकर राशन लेना पड़ता है। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग और व्यस्त सड़क होने से बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि जनहित को देखते हुए वार्ड के निकट ही राशन वितरण केंद्र की व्यवस्था की जाए।
सभासद जुली देवी ने प्रशासन से दोनों समस्याओं का शीघ्र समाधान कर वार्डवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.