भटनी क्षेत्र में आग का कहर: नोनापार और भटनी : खास में भीषण नुकसान, 15 बीघा गेहूं जलकर राख
भटनी क्षेत्र में आग का कहर: नोनापार और भटनी खास में भीषण नुकसान, 15 बीघा गेहूं जलकर राख
देवरिया/भटनी। क्षेत्र में आग की लगातार घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी है। भटनी ब्लॉक के नोनापार गांव में लगी भीषण आग ने तांडव मचा दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना के करीब एक घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे।
इसी क्रम में भटनी खास गांव में भी शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए करीब 15 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
👉 आग की घटनाओं ने एक बार फिर फायर ब्रिगेड की तत्परता और बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़