देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

औचक निरीक्षण में पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित : वेतन रोकने के निर्देश

देवरिया | 17-Aug-2026 04:47 PM | 548 |
देवरिया
वेतन रोकने के निर्देश

औचक निरीक्षण में पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश
देवरिया, 17 अगस्त। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने सोमवार को बरहज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद नगर पालिका गौरा बरहज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर एडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी निरुपमा कार्यालय में उपस्थित थीं। एडीएम ने लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच कराने के निर्देश भी दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई, पत्रावलियों के रख-रखाव और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किए जाएं। नगर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष ध्यान देने के साथ पेयजल, विद्युत तथा साफ-सफाई की व्यवस्था भी समुचित बनाए रखने को कहा।
एडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.