देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी. 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा, लगी आग – लाखों का अनाज जलकर राख
खामपार थाना क्षेत्र के कूकुरघाँटी के टोला विश्वम्भरपुर में गुरुवार को 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर जाने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में ग्रामीणों का लाखों रुपये का अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
बताया जाता है कि अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे आसपास रखे अनाज व अन्य सामान में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते कई लोगों का सामान इसकी चपेट में आ गया।
इस घटना में श्रीनारायण कुशवाहा, हीरा कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीणों का लाखों रुपये का अनाज और घरेलू उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़