बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

सियाना–नोएडा बस सेवा शुरू करने की मांग : बिहटा के ग्रामीणों ने ARM रंजीत सिंह व स्टेशन मास्टर बबिता को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर | 06-Dec-2025 10:45 PM | 392 |
बुलंदशहर
बिहटा के ग्रामीणों ने ARM रंजीत सिंह व स्टेशन मास्टर बबिता को सौंपा ज्ञापन

सियाना–नोएडा बस सेवा शुरू करने की मांग,बिहटा के ग्रामीणों ने ARM रंजीत सिंह व स्टेशन मास्टर बबिता को सौंपा ज्ञापन

दिल्ली–NCR से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग उठाते हुए सियाना और आसपास के कई गाँवों के निवासियों ने उत्तर प्रदेश रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर सियाना से नोएडा तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

ग्रामीणों में बड़्ढा, बीहटा, इकलेड़ी, हिंगवाड़ा, बेनीपुर, कुचेसर चोपला, हापुड़ और पिलखुवा जैसे गाँवों के लोग शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, अस्पताल और रोज़मर्रा के कामों के लिए उन्हें बार–बार सियाना, हापुड़, पिलखुवा और नोएडा की यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन सीधी बस सेवा न होने से भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि आज़ादी के दशकों बाद भी यह क्षेत्र अब तक NCR से सीधा नहीं जुड़ पाया है, जिससे क्षेत्र का विकास रुक रहा है। उन्होंने सियाना → बड़्ढा → बीहटा → इकलेड़ी → हिंगवाड़ा → बेनीपुर → कुचेसर चोपला → हापुड़ → पिलखुवा → नोएडा रूट पर नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस रूट पर दैनिक यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है, और यह मार्ग आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित होगा। खासकर नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। महिलाओं के लिए बस सेवा शुरू होना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को भी मजबूती देगा।

लोगों ने परिवहन विभाग से शीघ्र निर्णय लेकर बस सेवा बहाल करने की अपील की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुलभ और नियमित परिवहन सुविधा मिल सके।कार्यक्रम मे बिहटा के सभी ग्राम वासी मौजूद रहे

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.