बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

आपकी पूंजी आपका अधिकार : बुलंदशहर में Unclaimed Deposit निस्तारण कैंप, RBI–NABARD–CRISIL की संयुक्त पहल

बुलंदशहर | 18-Nov-2025 06:20 AM | 198 |
बुलंदशहर
बुलंदशहर में Unclaimed Deposit निस्तारण कैंप, RBI–NABARD–CRISIL की संयुक्त पहल

भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 2025 में एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है जो दिनांक 01.10.2025 से 31.12.2025 तक चलायी जाएगी | इस अभियान का उद्देश्य लोगों को बैंकों (DEAF अकाउंट- बिना दावे वाली जमा राशि जो 10 साल से अधिक समय से निष्क्रिय हैं), बीमा कंपनियों, शेयर बाजारों (म्यूचुअल फंड, शेयर और लाभांश) और अन्य वित्तीय संस्थाओं में पड़ी उनकी बिना दावे वाली वित्तीय संपत्ति के बारे में जागरूक करना और उसे वापस पाने में उनकी मदद करना है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान को साकार करने हेतु आज दिनांक 14.11.2025 को बुलंदशहर जिला के अंतर्गत औरंगाबाद ब्लाक में स्थित नगलाकरण गाँव में "आपकी पूंजी आपका अधिकार” के तहत Unclaimed Deposit के निस्तारण हेतु एक वृहद कैंप का आयोजन किया गया | उक्त कैंप में भारतीय रिज़र्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी श्री रिषभ सक्सेना, डीडीएम- नाबार्ड श्री आशुतोष कुमार एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री धीरज कुमार झा एवं क्रिसिल फाउंडेशन से क्षमता निर्माण अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार , केंद्र प्रबंधक नेहा चौधरी ,और क्रिसिल फाउंडेशन टीम एवं जिले के समस्त मुख्य बैंको के साथ-साथ भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों तथा अधिक संख्या में विभिन्न बैंकों के सम्मानित ग्राहको ने सहभागिता किया। कैंप में लगभग 70-75 लोगो द्वारा इस बावत बैंको के प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया तथा लगभग रु 32.00 लाख की धनराशि के निस्तारण हेतु प्रक्रिया की गई। उक्त कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु अग्रणी बैंक कार्यालय बुलंदशहर द्वारा कैंप में उपस्थित सभी हितधारकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.