बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

चोरों ने जेनरेटर व उपकरणों सहित उड़ाया 60 मीटर का पूरा मोबाइल टावर : जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर का भारी भरकम टावर चोरी

बुलंदशहर | 10-Jan-2026 08:39 AM | 500 |
बुलंदशहर
जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर का  भारी भरकम टावर चोरी

बीती 22 सितंबर को हुई चोरी, ई एफआईआर से मुकदमा हुआ दर्ज 

जहांगीराबाद। नगर में चोरों ने ऐसी अनोखी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पुलिस और प्रशासन दोनों को हैरत में डाल दिया है। अज्ञात चोरों ने जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का 60 मीटर ऊँचा मोबाइल टावर, शेल्टर और 15 केवीए का डीजल जनरेटर सहित पूरा सामान ही चोरी कर लिया।

              जानकारी के अनुसार मोबाइल टावर चोरी की घटना नगर के मोहल्ला किला की बताई जा रही है, जहां जीटीएल कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ था। मोबाइल टावर का निरीक्षण करने कंपनी के टेक्निशियन फिरोज खान मौके पर पहुंचे तो वहाँ का नजारा देख हतप्रभ रह गए। जिस स्थान पर एक भारी भरकम टावर उसके उपकरणों सहित मजबूती के साथ खड़ा होना चाहिए था, वहाँ से मोबाइल टावर व उससे जुड़ा सारा उपकरण गायब मिला। मौके पर किसी भी प्रकार का टावर से संबंधित कोई सामान मौजूद नहीं था, चोरी की इस अनोखी घटना को देखकर स्पष्ट होता है कि चोरों ने इस वारदात को पूरी योजना और तैयारी के साथ अंजाम दिया गया। बताया गया है कि चोरी की सूचना निरीक्षण करने आये कम्पनी के टेक्निशियन फिरोज खान ने तत्काल ही कंपनी के उच्च अधिकारियों को दे दी। जिसके बाद कोतवाली जहांगीराबाद में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराने की मांग की गई है। इतने भारी-भरकम टावर और उपकरणों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार का कहना है कि चोरी की वारदात का मामला 22 सितंबर का है उस समय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। घटना की जानकारी ई एफआईआर द्वारा प्राप्त हुई है। मामला थोड़ा संदिग्ध मालूम पड़ रहा हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.