बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

बाजार में बिक रहा टाटा का नकली नमक व चाय, खाद्य विभाग की छापेमारी : मिलावटखोरों के जरिये रसोई तक पहुँच रहा है नकली खाद्य पदार्थ

बुलंदशहर | 20-Jan-2026 07:44 PM | 500 |
बुलंदशहर
मिलावटखोरों के जरिये रसोई तक पहुँच रहा है नकली खाद्य पदार्थ

जहांगीराबाद। नगर में टाटा कम्पनी का नकली नमक और चाय पत्ती की बिक्री होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। नामी कंपनियों के नाम पर मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ बेचने वाले गिरोह के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिन मंगवार को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के अधिकृत अधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के बाजार में छापेमारी की। पिछले कुछ समय से कंपनी को शिकायतें मिल रही थीं कि नगर के कुछ थोक और फुटकर विक्रेता टाटा ब्रांड के नाम से मिलते-जुलते पैकेटों में घटिया स्तर का नमक और चाय पत्ती बेच रहे हैं। 

कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों ने गुप्त रूप से बाजार का सर्वे किया और नकली सामान होने का शक होने पर खाद्य विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को ​संयुक्त टीम ने नगर के बाजार में प्रमुख गोदामों और दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। विभाग द्वारा औचक निरिक्षण के दौरान चौंकाने वाली बातें सामने आईं टाटा कम्पनी के पैकेट बिल्कुल असली जैसे दिख रहे थे, लेकिन बारकोड और होलोग्राम की जांच करने पर अनियमितता पाईं गयीं। फिलहाल टीम ने छापेमारी में बरामद किये गये नमक व चाय की पत्ती के नमूने लैब टेस्ट के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। नगर में छापेमारी की ​इस कार्रवाई से इलाके के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*खाद्य सुरक्षा अधिकारी*
​नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम'  के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा खाद्य सुरक्षा अधिकारी
*कैसे करें ​असली* 
और नकली की पहचान 
​टाटा कंपनी के अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे सामान खरीदते समय निम्न बातों का ध्यान रखें - असली पैकेट की छपाई स्पष्ट और चमकदार होती है। कंपनी के आधिकारिक लोगो और सुरक्षा स्टीकर की जांच करें। टाटा के नए पैकेटों पर QR कोड होता है जिसे स्कैन करके प्रमाणिकता जांची जा सकती है।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.