शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर न्यूज़

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य एकता पदयात्रा, गूंजे "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के नारे गूंजे "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के नारे

गूंजे "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के नारे
syana-news-in-hindi

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य एकता पदयात्रा, गूंजे "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के नारे

बुलंदशहर। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को एक भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।यह पदयात्रालगभग 12किलोमीटर खानपुर नगर पंचायत से प्रारम्भ होकर स्याना के बापू कल्याण सिंह पार्क पर जाकर समाप्त हुई।

पदयात्रा में हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और सरदार पटेल के चित्र लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाए।

पदयात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अद्भुत दूरदर्शिता और दृढ़ निश्चय से 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. भोला सिंह,   विकास चौहान जिलाध्यक्ष, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, अनीता लोधी पूर्व  विधयाक सुभाष यदुवंशी और बसंत त्यागी प्रदेश मंत्री, अमित त्यागी चेयरमैन, संदीप त्यागी युवा मण्डल अध्यक्ष, नीरज त्यागी शभासद, विक्रांत त्यागी, अमित त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष, अनेक जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सांसद डॉ. भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि — “सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक धागे में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सशक्त बनाना है।”

वहीं विधायक विकास चौहान ने कहा कि — “यह एकता यात्रा देश के हर नागरिक को एक सूत्र में बांधने का प्रतीक है। सरदार पटेल के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज