बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

विवादित निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंची पुलिस : मस्जिद के पीछे हो रहा था अवैध निर्माण

बुलंदशहर | 26-Jan-2026 09:02 PM | 500 |
बुलंदशहर
मस्जिद के पीछे हो रहा था अवैध निर्माण

जहांगीराबाद। नगर के मौहल्ला कायस्थवाड़ा में स्थित एक मस्जिद के पीछे मस्जिद कमेटी द्वारा करवाये जा रहे अवैध निर्माण कार्य को पुलिस ने रुकवा दिया है। इस निर्माण की शिकायत एसपी देहात से की गई थी। जिसके बाद कस्बा चौकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने मस्जिद कमेटी से दस्तावेज भी तलब किये हैं। 
जानकारी के मुताबिक कायस्थवाड़ा स्थित अली मौला मस्जिद के ठीक पीछे एक प्लॉट में पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार को एसपी देहात बुलन्दशहर के पास एक गोपनीय सूचना पहुंची जिसने हो रहे निर्माण को अवैध मस्जिद निर्माण की सूचना दी। इस गोपनीय सूचना के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और तत्काल कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक चाहर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद मस्जिद कमेटी के लोगों से इस जमीन के और निर्माण सम्बन्धी अनुमति के दस्तावेज मांगे। सम्बंधित दस्तावेज मांगने पर सभी अपनी बगलें झांकने लगे। जिसके बाद पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.