बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार : जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

बुलंदशहर | 31-Jan-2026 08:23 PM | 500 |
बुलंदशहर
जिंदा कारतूस के साथ  किया गिरफ्तार

जहांगीराबाद। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीराबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए नवीनगर के पास एक पुलिया से एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि गांव रौण्डा पर पुलिस गस्त कर रही थी कि तभी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गांव नवीनगर को जाने वाले रास्ते में पुलिया के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिसके पास अवैध असहला है लगता है वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की। पुलिया पर जैकेट पहने खड़े व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपी को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी संजेस कुमार ने बताया की 
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अक्सर ऐसे अभियानों के जरिए सन्देश देने की कोशिश करती है कि अवैध गतिविधियों और हथियारों के प्रदर्शन को कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
 

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.