बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

लोहड़ी और संक्रांति के लिए उमड़ी भारी भीड़, बाजारों में लौटी रौनक : रेवड़ी और गजक की महक से महका बाजार

बुलंदशहर | 13-Jan-2026 08:17 AM | 500 |
बुलंदशहर
रेवड़ी और गजक की महक से महका बाजार

​जहांगीराबाद। जनवरी का महीना आते ही देश भर में त्योहारों की मिठास घुलने लगी है। आगामी लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर स्थानीय बाजारों में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड के बावजूद, लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है और दुकानों पर तिल, गुड़ और मूंगफली की खुशबू बिखरने लगी है। नगर के मुख्य बाजारों में ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय दुकानदार हरी स्वीट्स एंड केटर्स ने बताया कि इस साल खरीदारी पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है। मिठाई, रेवड़ी, गजक, और तिल के लड्डुओं की सैकड़ों वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं।

 गुड़ वाली पट्टी और मूंगफली की चिक्की की मांग सबसे अधिक है। इस बार बाजार में नई वैरायटी के गिफ्ट हैंपर्स भी पेश किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मकर संक्रांति के लिए आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजने को तैयार है। बाजारों में मोदी, कार्टून किरदारों और तिरंगे वाली पतंगों की खूब बिक्री हो रही है। मांझे की दुकानों पर भी युवाओं की भारी भीड़ देखी जा सकती है। लोहड़ी के पर्व के लिए मूंगफली, पॉपकॉर्न और फुले (मक्का) के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। लकड़ी और उपलों की मांग भी बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही तिल-गुड़ के सामान की बिक्री में 40% का उछाल आया है। लोग न केवल अपने लिए बल्कि रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। आगामी त्योहारों ने न केवल बड़े शोरूम बल्कि छोटे विक्रेताओं और रेहड़ी-पटरी वालों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। तिल और मूंगफली के दाम में पिछले साल के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन खरीदारों के उत्साह पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.