बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

501 लीटर जल के साथ दूसरी नन्दी कांवड़ उठाएंगे जहांगीराबाद के मोहित : रवानगी के दौरान शहर के सामाजिक लोगो ने किया मोहित चारधाम का भव्य स्वागत

बुलंदशहर | 01-Feb-2026 06:18 PM | 500 |
बुलंदशहर
रवानगी के दौरान शहर के सामाजिक लोगो ने किया मोहित चारधाम का भव्य स्वागत

जहांगीराबाद। आगामी समय में शिवरात्रि का पर्व नजदीक हैं। जहांगीराबाद के मोहित इस वर्ष दूसरी बार 501 लीटर गंगाजल के साथ नन्दी कांवड़ उठाने का संकल्प लिए हुए हैं। रविवार को भव्य स्वागत यात्रा के साथ मोहित की रवानगी हुई। बताते चलें कि नगर के मोहल्ला लोधान निवासी मोहित चारधाम गंगाजल यात्रा के लिए भव्य रूप से रविवार को रवाना हुए। इस अवसर पर मुख्य मार्ग पर डीजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। मोहित द्वारा 501 लीटर पवित्र गंगाजल लाने का संकल्प लिया गया है। गंगाजल यात्रा के शुभारंभ अवसर पर दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मोहित को फूल-मालाएं पहनाकर, तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से मोहित की सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि गंगाजल यात्रा समाज में धर्म, आस्था और एकता का संदेश देती है। मोहित द्वारा लिया गया यह संकल्प क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के दौरान चौकी प्रभारी दीपक चाहर भी मय पुलिस टीम के मुस्तैद दिखें। यात्रा में युवा भाजपा नेता सारांश मिश्रा ,देवेंद्र,तुषार गर्ग अमित, शंकर, सौरभ चौधरी, अतुल, विपिन, सतीशचंद, नरेशचंद,  आदि लोगो ने पहुंचकर स्वागत किया।
 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.