बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

होली पर हुड़दंग रोकने के लिए प्रशासन सख्त : एसडीएम ने देर रात खंगाले शराब व भांग के ठेके

बुलंदशहर | 01-Mar-2026 07:46 PM | 500 |
बुलंदशहर
एसडीएम ने देर रात खंगाले शराब व भांग के ठेके

जहांगीराबाद। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और नशामुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में, उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने देर रात नगर के विभिन्न शराब ठेकों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसडीएम प्रियंका गोयल ने नगर के अंतर्गत आने वाली देसी, अंग्रेजी शराब, बीयर की दुकानों पर जाकर स्टॉक और सेल्स रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध शराब की मात्रा और रजिस्टरों में दर्ज विवरण का मिलान किया गया। सेल्समैनों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी हाल में निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक वसूली न की जाए। अवैध शराब की बिक्री या मिलावट की आशंका को देखते हुए बोतलों के क्यूआर कोड और सील को चेक किया गया। ​​एसडीएम ने मौके पर मौजूद सेल्समैनों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानें केवल शासन द्वारा तय किए गए समय तक ही खुलेंगी। यदि कोई भी दुकान संचालक अवैध शराब के भंडारण या बिक्री में संलिप्त पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ठेकों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने के निर्देश भी दिए गए। शराब ठेकों का निरिक्षण करने के पश्चात एसडीएम टीम सहित कोठी स्थित भांग के ठेके पर पहुंचीं, जहां भांग ठेका बंद मिला। सेल्समैन का संपर्क नंबर उपलब्ध न होने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आबकारी इंस्पेक्टर और संबंधित चौकी इंचार्ज को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। औचक निरिक्षण के दौरान एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि ​होली के पावन पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नशे के काले कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ठेका संचालकों को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह एवं चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.