शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर न्यूज़

नई मंडी में घटिया निर्माण पर भड़के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी सड़क नाली के निर्माण कार्य को लेकर हो रही धांधली

सड़क नाली के निर्माण कार्य को लेकर हो रही धांधली
jahangirabad-news-in-hindi

जहांगीराबाद। नगर स्थित नवीन अनाज मंडी में सड़क व नाली निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितताओं को लेकर दिन शनिवार को व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। लगभग 3 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से चल रहे नवीन अनाज मंडी विकास कार्यों में घटिया सामग्री के प्रयोग और लापरवाही के आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नवीन अनाज मंडी के व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ निर्माण में घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पुलिया के सहारे भराव में मोटे-मोटे पत्थर लगाए जा रहे हैं, जिससे सड़कें पुलिया बेहद खराब गुणवत्ता की बन रही हैं। व्यापारियों ने आगे बताया कि एक ही स्थान पर बनी स्लिप मात्र एक महीने के समय काल में तीन बार टूट चुकी है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
कच्चा आढ़ती संघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि निर्माण कार्य में अनियमितताएं जारी रहीं तो व्यापारी वर्ग ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, इस संबंध में मंडी सचिव अनिल चौधरी ने बताया कि ठेकेदार को निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सख्त हिदायत दे दी गई है और कार्यों की निगरानी की जा रही है। इस मौके पर रॉबिन, राघव, राजू , संजू , पवन, मोनू गिरि, बंटी, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज