बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

स्याना कोतवाली क्षेत्र : एक ही रात आठ दुकानों पर चोरी

बुलंदशहर | 17-Nov-2025 05:41 AM | 392 |
बुलंदशहर
एक ही रात आठ दुकानों पर चोरी

स्याना कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात आठ दुकानों पर चोरी, व्यापारी आक्रोशित होकर मंडी गेट पर लगा रहे ताला
भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुँचे

स्याना। कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर में देर रात अज्ञात चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकानों में रखी नकदी और साथ मे सीसीटीवी की डी वी आर लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानों पर पहुंचे तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। एक साथ आठ दुकानों में चोरी की खबर से पूरे मंडी परिसर में हड़कंप मच गया।

चोरी की वारदात रामवीर मुनीम जी, विनय कुमार अग्रवाल, शरद कुमार, अनिल अग्रवाल, विकास चौहान, संदीप कुमार, मूलचंद और दीपेश कुमार की दुकानों में हुई। सभी दुकानों के ताले टूटे पाए गए और नकदी गायब थी।

घटना से गुस्साए व्यापारियों ने नवीन मंडी के गेट पर ताला लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि स्याना में लगातार चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझकर व्यापारियों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य जुटाए और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारियों का आरोप है कि स्याना क्षेत्र में पिछले दिनों लगभग 10 स्थानों पर चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी वारदात का खुलासा न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.