बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

जिलाधिकारी ने किया “एसआईआर” विशेष अभियान का औचक निरीक्षण : नए मतदाताओं को किया प्रोत्साहित

बुलंदशहर | 31-Jan-2026 08:31 PM | 500 |
बुलंदशहर
नए मतदाताओं को किया प्रोत्साहित

जहांगीराबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति शर्मा व एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने जहांगीराबाद क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बीपीएएस इंटर कॉलेज व डॉ. अनूपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज पहुँचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से प्रपत्रों की स्थिति और प्राप्त हो रहे आवेदनों की भी जानकारी ली। उन्होंने बूथ पर मौजूद मतदाताओं और युवाओं से भी वार्ता की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। ​जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष अभियान की तिथि पर सभी पात्र युवा, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म भरें। इसके साथ ही, जिन मतदाताओं के विवरण में कोई त्रुटि है, वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा सकते हैं। वहीं अनूपशहर उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बीएलओ को निर्देशित किया कि व घर-घर जाकर पुनः यह सुनिश्चित करें कि मृतकों और स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम सूची से हटाए जाएं और नए मतदाताओं के नाम शुद्धता के साथ जोड़े जाएं। औचक निरिक्षण के इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बूथ स्तर पर अभिलेखों की जाँच की और साथ ही कार्य में आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान सुपरवाइजर नरेश कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना गौतम, अवजीत चौहान, बीएलओ मोनिका बंसल, लाल सिंह, नीरू अग्रवाल, आशु कुमारी, मनीष गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.