बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश : स्थानीय प्रशासन और केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बुलंदशहर | 18-Feb-2026 07:57 PM | 500 |
बुलंदशहर
स्थानीय प्रशासन और 
 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जहांगीराबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन और 
केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर के बीपीएएस इंटर कॉलेज और शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में भारी संख्या में छात्र परीक्षा देने पहुंचे। ​परीक्षा केंद्रों पर छात्र संख्या का दबाव काफी अधिक रहा, जिसे देखते हुए दो पालियों में व्यवस्था की गई जिसमें शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज की प्रथम पाली में 601 व द्वितीय पाली में 580 छात्रों की सूची लगी वहीं बीपीएएस इंटर कॉलेज की प्रथम पाली में 542 व द्वितीय पाली में 580 छात्रों की सूची लगी। ​दोनों ही केंद्रों के मुख्य द्वार पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। कॉलेज प्रबंधन और तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा विधार्थियों की गहनता से जाँच की गई। जाँचकर्ता द्वारा किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री, मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की गयी। उद्देश्य नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना रहा। ​छात्रों को लंबी कतारों में खड़ा किया गया और एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष की ओर भेजा गया। सघन तलाशी के कारण कुछ समय के लिए गेट पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन कॉलेज प्रशासन की मुस्तैदी से सभी छात्र समय रहते अपनी सीटों पर बैठ गए। प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि केंद्र के भीतर किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

अन्य खबरें

पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया मैंगो शेक का वितरण : ठंडे ठंडे मैंगो शेक से राहगीरों की बुझाई प्यास

बुलंदशहर न्यूज़

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास में किया शीतल ठंडाई का वितरण : अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा समाज सेवा का अनूठा क्रम जारी है।

बुलंदशहर न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल : जनता बिजली कटौती की दोहरी मार झेलने को मजबूर

बुलंदशहर न्यूज़

पूर्व विधायक ने विभाग को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम : स्मार्ट मीटर आज आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए

बुलंदशहर न्यूज़

मामा को घर छोड़ने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

बुलंदशहर न्यूज़

बालू के दबाव से भरभरा कर गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग, मकानों को भारी नुकसान : हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था

बुलंदशहर न्यूज़

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भक्ति का सैलाब : भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

बुलंदशहर न्यूज़

नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न : उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक उपस्थिति

बुलंदशहर न्यूज़

बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने और अभद्र पोस्ट पर बवाल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

बुलंदशहर न्यूज़

फर्जी आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो की वायरल, विरोध करने पर भाई को पीटा : पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.