बुलंदशहर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बुलंदशहर
🚨 Breaking News | बुलंदशहर

स्याना से बड़ी खबर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बुलंदशहर | 15-Nov-2025 08:13 AM | 392 |
बुलंदशहर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

स्याना से बड़ी खबर — भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बिहार में एनडीए सरकार को स्पष्ट बहुमत मिलने की खुशी स्याना में भी देखने को मिली। रविवार शाम श्री राम तिराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष स्याना संदीप त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय का उत्साह साझा किया।

जश्न कार्यक्रम में महामंत्री सचिन ठाकुर, विकास गुप्ता, वैभव रस्तोगी, राजेश चौहान, सुमित कुमार, विजय लोधी, संजय श्रोत्रिय, विक्रांत त्यागी, सुरेंद्र जैनवाल, मृदुल वर्मा, राजेंद्र नागर, संजीव शर्मा, सौरभ राय, जितेंद्र शर्मा, पवन प्रजापति, बंटी जाटव, संजय कश्यप तथा रामशरण चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और एनडीए के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। कार्यकर्ताओं में दिनभर जीत को लेकर उत्साह बना रहा और शाम को जश्न का माहौल देखने को मिला।
 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.