शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर न्यूज़

दहेज के खातिर विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
jahangirabad-news-in-hindi

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में दहेज का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश और देवर पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी व देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज में कार और 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 1 फरवरी 2021 को थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में परिजनों द्वारा सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज व कीमती सामान दिया गया, लेकिन ससुराल पक्ष शादी के कुछ दिन बाद से ही कार व 5 लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी दी जाती रही। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही तो ससुरालियों ने उसे बुरी तरह पीटा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने से उसकी जान बच सकी। पीड़िता ने अपने देवर पर आरोप लगाते हुए बताया कि देवर ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। जब इस घटना की जानकारी पति को दी गई तो उल्टा उसे ही घर से निकाल दिया गया। पीड़िता वर्तमान में अपने मायके में रह रही है और उसने थाना जहांगीराबाद में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय दिलाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है।
वही इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज