सिलिकोसिस पीड़ित युवक की मौत : उपचार के लिए चिकित्सालय ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुई मौत
रुदावल थाना क्षेत्र के गांव निभेरा निवासी सिलकोसिस पीडित एक युवक की उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रूदावल थाना प्रभारी रामरूप मीना ने बताया कि गांव निभेरा निवासी मुरारी लाल पुत्र बनयसिंह जाटव की ओर से दर्ज कराई मर्ग रिपोर्ट में बताया है कि उसका छोटा भाई हंसराज (30) काफी समय से सिलकोसिस बीमारी से पीडित था। जिसका काफी समय से उपचार चल रहा था। गुरूवार शाम को अचानक तबियत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए रूदावल सीएचसी लेकर जा रहे थे। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में हंसराज की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का रूदावल सीएचसी पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
अन्य खबरें
भरतपुर : रुदावल में डीजीपी के निर्देश पर ऑनलाइन जनसंवाद, लोगों को साइबर ठगी से किया गया जागरूक
भरतपुर न्यूज़चिकित्सक की अभद्रता पर ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर लगाया ताला : प्रशासन ने समझाइश कर खुलवाया ताला
भरतपुर न्यूज़ट्रेफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई संदिग्ध मौत : पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल
भरतपुर न्यूज़भरतपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक को बचाने में पिकअप पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल
भरतपुर न्यूज़