भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

एसएमसी एवं एसडीएमसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित : 66 सहभागियों ने लिया भाग

भरतपुर | 24-Dec-2025 07:42 AM | 329 |
भरतपुर
66 सहभागियों ने लिया भाग

भरतपु जिल क   राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निभेरा में एसडीएमसी, एसएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन पीईईओ कुसुमलता मीना की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में 66 संभागियों ने भाग लिया। जिसमें संभागियों को एसएमसी, एमडीएमसी के कार्यो, गठन दायित्वों साथ स्कूल में विकास कराने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विद्यालय में चल रही विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। दक्ष प्रशिक्षक गौरव शर्मा ने एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों के स्कूल के प्रति दायित्वों व अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही मेरे सपनों का विद्यालय थीम के आधार में विद्यालय विकास, नामांकन, ठहराव, मिड डेमील में पूर्ण सुधार हेतु प्रयास करने की बात प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष रखी। दक्ष प्रशिक्षक ओमप्रकाश ने समग्र शिक्षा विभाग की गतिविधियों के संदर्भ में शिक्षण कार्य में सहयोग, मिड डे-मील, साइकिल वितरण योजना, स्वच्छता अभियान में सहयोग, विद्यालय विकास में भामाशाहों का सहयोग आदि बिंदुओं पर जानकारी दी। पीईईओ कुसुमलता मीना ने संभागियों से प्रशिक्षण शिविर में सीखे गए अनुभवों को स्कूल स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षण कार्य में सहभागिता पर बल देते हुए कहा कि समुदाय, एसएमसी व एसडीएमसी के सार्थक सहयोग से शिक्षा के उच्च स्तर को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर कृष्णा बैंसला, नवल किशोर, पप्पूराम, पंकज, अरुण शुक्ला, जगदीश, रुपेन्द्र, मोनिका जांगिड़, कामन्ता मीना, जगन्नाथ, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.