भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

भरतपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक को बचाने में पिकअप पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल

भरतपुर | 30-Oct-2025 06:32 AM | 329 |
भरतपुर
बाइक को बचाने में पिकअप पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल

भरतपुर जिले के उच्चैन-बयाना मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैमासी गांव के पास एक लोडिंग पिकअप बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक कुमार सिंह निवासी घुनेनी अपनी गाड़ी में गांव फरसो निवासी लक्ष्मी पत्नी ताराचंद और मीना पत्नी महेश के साथ जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और पेड़ से जा भिड़ा। वहीं, बाइक सवार सत्येंद्र जाट निवासी नगला तेरहिया को भी हल्की चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही उच्चैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उच्चैन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक कुमार सिंह और दोनों महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। वहीं, बाइक चालक सत्येंद्र को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और बाइक को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना में लापरवाही किसकी ओर से हुई। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सड़कों पर सावधानी और नियंत्रित गति ही जीवन सुरक्षा की कुंजी है।

अन्य खबरें

भरतपुर : रुदावल में डीजीपी के निर्देश पर ऑनलाइन जनसंवाद, लोगों को साइबर ठगी से किया गया जागरूक

भरतपुर न्यूज़

चिकित्सक की अभद्रता पर ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर लगाया ताला : प्रशासन ने समझाइश कर खुलवाया ताला

भरतपुर न्यूज़

एसएमसी एवं एसडीएमसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित : 66 सहभागियों ने लिया भाग

भरतपुर न्यूज़

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम की कार्रवाई : एक ट्रेक्टर मय जेनरेटर को किया जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

भरतपुर न्यूज़

प्रयत्न संस्था ने बाल विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ : गुड़ टच, बैड टच की दी जानकारी

भरतपुर न्यूज़

Latest Bharatpur News : सिंचाई विभाग छोड़ेगा नहरों में पानी, जल उपभोग समिति की बैठक हुई आयोजित : बांध बारैठा से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

भरतपुर न्यूज़

ट्रेफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई संदिग्ध मौत : पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल

भरतपुर न्यूज़

सिलिकोसिस पीड़ित युवक की मौत : उपचार के लिए चिकित्सालय ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुई मौत

भरतपुर न्यूज़

तेल मिल में धोखाधडी कर 1.7 करोड की सरसों का गबन करने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार : आरोपी गिरोह के रूप में करते थे काम, पूर्व में दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

भरतपुर न्यूज़

पोखर में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत : पशुओं को पानी पिलाने ले गया था पोखर पर

भरतपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.