भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

2 किलोग्राम 540 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक मादक पदार्थ तस्कर गिरफतार : गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाईकिल जिसमें छुपा कर गांजा ले जाया जा रहा था को किया जब्त

भरतपुर | 18-Oct-2025 12:56 AM | 329 |
भरतपुर
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाईकिल जिसमें छुपा कर गांजा ले जाया जा रहा था को किया जब्त

भरतपुर जिले की गहनौली थाना पुलिस ने गहनौली मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान बाइक पर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर बाइक में रखकर ले जा रहे  2 किलो 540 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। व्यक्ति की बाइक से गांजा मिलने पर पुलिस ने मादक पदार्थ जप्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गहनौली थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार गगवानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगत आनंद (आई.पी.एस.) के निर्देशानुसार अनिल डोरिया आर.पी.एस पुलिस उप अधीक्षक वृत उच्चौन के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी थाना गहनौली मोड जितेन्द्र कुमार गंगवानी पु०नि० के नेतृत्व में थाना गहनौली की पुलिस टीम ने कार्यवाही की। गहनौली मोड जितेन्द्र कुमार गंगवानी पु०नि० के नेतृत्व में थाना गहनौली मोड की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 16.10.25 को सांय करीब 5.00 बजे दौरान नाकाबंदी जिन्दपुरा बंद के पास शक्श जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र खैमचन्द जाति गुर्जर उम्र 50 वर्ष निवासी खुडासा पुलिस थाना गहनौली मोड के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 2 किलोग्राम 540 ग्राम व वाहन मोटरसाईकिल रजि0न0 आरजे 05 यूएस 5546 को जप्त कर जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस टीम में जितेन्द्र कुमार गंगवानी पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना गहनौली मोड, राजेन्द्र सिंह स०उ०नि, लक्ष्मन सिंह कांसटेबल, लेखराज मिह कंस्टेबल, सुबरन सिंह कंसटेबल, राकेश कुमार कंस्टेबल मौजूद थे।

अन्य खबरें

भरतपुर : रुदावल में डीजीपी के निर्देश पर ऑनलाइन जनसंवाद, लोगों को साइबर ठगी से किया गया जागरूक

भरतपुर न्यूज़

चिकित्सक की अभद्रता पर ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर लगाया ताला : प्रशासन ने समझाइश कर खुलवाया ताला

भरतपुर न्यूज़

एसएमसी एवं एसडीएमसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित : 66 सहभागियों ने लिया भाग

भरतपुर न्यूज़

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम की कार्रवाई : एक ट्रेक्टर मय जेनरेटर को किया जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

भरतपुर न्यूज़

प्रयत्न संस्था ने बाल विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ : गुड़ टच, बैड टच की दी जानकारी

भरतपुर न्यूज़

Latest Bharatpur News : सिंचाई विभाग छोड़ेगा नहरों में पानी, जल उपभोग समिति की बैठक हुई आयोजित : बांध बारैठा से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

भरतपुर न्यूज़

ट्रेफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई संदिग्ध मौत : पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल

भरतपुर न्यूज़

सिलिकोसिस पीड़ित युवक की मौत : उपचार के लिए चिकित्सालय ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुई मौत

भरतपुर न्यूज़

भरतपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक को बचाने में पिकअप पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल

भरतपुर न्यूज़

तेल मिल में धोखाधडी कर 1.7 करोड की सरसों का गबन करने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार : आरोपी गिरोह के रूप में करते थे काम, पूर्व में दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

भरतपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.