दबंगों द्वारा किसानों की सक्रमणीय भूमि की खेती रोकी गई, : किसानों को राहत मिलेगी या दबंगों को ही सह मिलेगा? प्रशासन के आश्वासन पर टिकी निगाहें
ग्राम- कटेबना सुंदरबन, थाना ज्ञानपुर, तहसील औराई, जिला भदोही (उत्तर प्रदेश) में किसानों की सक्रमणीय भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों, रामराज पाल, अभिराज पाल, रघुराज पाल एवं बलकिसुन पाल.के अनुसार जब स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय तक शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद लेखपाल महोदय मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि एक–दो दिन के भीतर प्रशासन की मौजूदगी में उनकी जमीन पर विधिवत कब्जा दिलाया जाएगा। लेखपाल के आश्वासन के बाद किसानों को कुछ राहत की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन अब भी वे असमंजस में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अब देखना यह होगा कि प्रशासन अपने वादे पर अमल करता है या फिर दबंगों को ही संरक्षण मिलता है। फिलहाल पूरे मामले पर गांव में चर्चा और निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
अन्य खबरें
भदोही में किसानों का आक्रोश फूटा : भूमाफिया, फर्जी वोटर कार्ड और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
भदोही न्यूज़मंदिर निर्माण के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप : सुंदरबन कटेबना का मामला प्रशासन तक पहुंचा
भदोही न्यूज़